आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
परिचय पत्र और मूल प्रवेश रसीद का सूक्ष्म रूप से किया गया निरीक्षण।
कई छात्र-छात्राओं की मोबाइल की गई जप्त।
अनुशासनहीन तत्वों में मची खलबली।
आजमगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के मालटारी स्थित श्री गांधी पीजी कॉलेज परिसर में अनुशासन के साथ-साथ साफ-सुथरे माहौल में पठन-पाठन कराया जा सके और विद्यार्थियों में अनुशासन बना रहे। इसके उद्देश्य को ध्यान में रखकर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर सुचिता श्रीवास्तव के नेतृत्व में आज सघन तलाशी अभियान चलाया गया। इस तलाशी अभियान के दौरान परिचय पत्र और मूल प्रवेश रसीद का सूक्ष्म रूप से जहां निरीक्षण किया गया। वही बेवजह मोबाइल पर बात करते हुए तथा सेल्फी लेते हुए कई छात्र-छात्राओं की मोबाइल भी जप्त की गई। जहां इस तरह सघन तलाशी अभियान से छात्राओं में खुशी की लहर है। तो वही अनुशासनहीन तत्वों में खलबली सी मच गई है।
महाविद्यालय प्राचार्या प्रोफेसर सुचिता श्रीवास्तव ने कहा कि महाविद्यालय में शिक्षा व्यवस्था बेहतर रहे, साथ ही हमारे छात्र छात्राएं अनुशासन में रहें। किसी भी प्रकार की कोई समस्या पठन-पाठन कार्य में उत्पन्न ना हो। इसलिए सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राओं को परिचय पत्र और रसीद लाना अनिवार्य है, नहीं तो महाविद्यालय के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
इस तलाशी अभियान में प्रोफ़ेसर हसीन खान, नितेश जायसवाल, डॉ शुभ्रा श्रीवास्तव, डॉ मंजुला चौरसिया, डॉ दुर्गेश कुमार, दीनानाथ मिश्र, हरिचरण यादव, रविंद्र यादव, प्रवीण राय, उर्मिला आदि लोग मौजूद रहे।