आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- जीयनपुर
आज़मगढ़: पूर्व की घटना का विवरण - दिनांक 27.5.2022 को वादी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकातय की गयी कि वादी की पुत्री उम्र करीब 16 वर्ष को भोलू दुबे S/O अरविन्द दुबे निवासी ग्राम – बरहपुर थाना जीयनपुर आजमगढ ने बहला-फुसलाकर घर से भगा ले गया, के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 295/2022 धारा 363,366 भादवि पंजीकृत है जिसकी विवेचना उ. नि. सोरभ कुमार सिंह द्वारा की जा रही है विवेचना से वास्तविक अभियुक्त रोहित त्रिवेदी पुत्र स्व0 अतुल कुमार त्रिवेदी निवासी श्यौराई थाना मिरहची जिला एटा उत्तर प्रदेश का नाम प्रकाश मे आया, बाद विवेचना मुकदमा उपरोक्त में धारा 376 भादवि व ¾ पोक्सों एक्ट की बढ़ोत्तरी की गयी।
गिरफ्तारी का विवरण – आज दिनांक 27/09/2022 को उ.नि. सौरभ कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त रोहित त्रिवेदी पुत्र स्व0 अतुल कुमार त्रिवेदी निवासी श्यौराई थाना मिरहची जिला एटा उत्तर प्रदेश को कस्बा जीयनपुर बस / टैम्पू स्टैण्ड के पास से समय करीब 10.50 बजे गिरफ्तार किया गया । अग्रिम कार्यवाही किया जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोग-- मु0अ0सं0 295/2022 धारा 363,366,376 भादवि व 3/4 पोस्को एक्ट थाना जीयनपुर जनपद-आजमगढ़
आपराधिक इतिहास – मुकदमा उपरोक्त
गिरफ्तार अभियुक्त - रोहित त्रिवेदी पुत्र स्व0 अतुल कुमार त्रिवेदी निवासी श्यौराई थाना मिरहची जिला एटा उत्तर प्रदेश
गिरफ्तारी करने वाली टीम –
1. उ.नि. सौरभ कुमार सिंह का0 धनन्जय राय म0का0 अर्चना कुशवाहा थाना कोतवाली जीयनपुर,आजमगढ़ ।