Breaking News

टूरिज्म ट्रेड, संस्कृति, इतिहास, ईको-टूरिज्म क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ को जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद में बनेंगे सदस्य।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 26 सितम्बर-- पर्यटन सूचना अधिकारी/सचिव, जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद, मऊ मनीष श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि जनपद आजमगढ़ में टूरिज्म ट्रेड, संस्कृति, इतिहास, ईको-टूरिज्म क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ को जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद में सदस्य के रूप में नामित किया जाना है, जिस हेतु जनपद में ऐसे विशेषज्ञों से प्रस्तावों को प्राप्त कर संकलित किया जाना है एवं तद्पश्चात् जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद की आगामी बैठक में विचार-विमर्श/अनुमोदन हेतु प्रस्तावित किया जाना है। 
उन्होने कहा कि जनपद आजमगढ़ में दूरिज्म ट्रेड, संस्कृति, इतिहास, ईको टूरिज्म क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ को जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद में सदस्य के रूप में नामित किये जाने हेतु प्रस्तावों को प्राप्त करने की तिथि दिनांक 28 सितम्बर 2022 से 20 अक्टूबर 2022 तक निर्धारित की गयी है।

और नया पुराने