Breaking News

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का ब्लाक स्तरीय सम्मेलन आयोजित।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

किसानों नौजवानों की समस्याओं को लेकर लड़ाई लड़ेंगे।

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील के मालटारी साधन सहकारी समिति के पास भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का ब्लाक स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश किसान सभा अध्यक्ष व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य काउंसिल के मेम्बर इम्तियाज बेग ने कहा कि सरकार किसानों की समस्याओं पर ध्यान न देकर निजीकरण में जुटी है।

आज देश की हालत किसी से छुपी नहीं है। नौजवान बेरोजगार हो गए। और सरकार पूंजीपतियों की जेब भरने में लगी है, हमलोग संगठन को मजबूत करेंगें और किसानों नौजवानों की समस्याओं को लेकर लड़ाई लड़ेंगे।

और नया पुराने