आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
आज़मगढ़: समाजवादी पार्टी कार्यालय, जनपद -आजमगढ़ पर भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ही इस सृष्टि के रचनाकार हैं जिन्होंने बड़े ही सुंदर तरीके से इस सृष्टि का निर्माण किया इसीलिए पूरे दुनिया में भगवान विश्वकर्मा की पूजा होती है और उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी ने विश्वकर्मा जयंती की छुट्टी की घोषणा की थी और यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने उसे निरस्त कर दिया है। इस अवसर पर पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, दिनेश विश्वकर्मा, मनीष विश्वकर्मा, महातम विश्वकर्मा, आलोक विश्वकर्मा, रजनीश विश्वकर्मा, डॉक्टर संतोष यादव, अवनीश यादव, अजीत कुमार राव, गुड्डी देवी,शेरा यादव, लालचंद यादव राष्ट्रीय पहलवान, कमलेश यादव गायक व कवि व समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व नेता गण उपस्थित रहे।