आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 24 सितम्बर-- जिला समाज कल्याण अधिकारी मोती लाल ने बताया है कि राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजनान्तर्गत जनपद आजमगढ़ के 103887 पेंशनरों को पेंशन प्राप्त हो रही है, जो अपने पेंशन को आधार से लिंक करा लिये है। जनपद के 35681 वृद्धावस्था पेंशन लाभार्थियों का पेंशन आधार से लिंक नहीं है। उन्हें सूचित किया जाता है कि वे अपने वृद्वावस्था पेंशन को आधार से लिंक करा लें, आधार लिंक न होने की दशा में पेंशन की धनराशि प्राप्त नहीं होगी। ऐसे लाभार्थी अपना रजिस्ट्रेशन नम्बर, आधार कार्ड, बैंक पासबुक व मोबाइल नम्बर के साथ अपने-अपने विकास खण्डों में अथवा जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, आजमगढ़ में सम्पर्क कर पेंशन को आधार से दिनांक 30 सितम्बर 2022 से पूर्व लिंक करा लें। आधार लिंक न होने की दशा में पेंशन की धनराशि प्राप्त नहीं होगी। जिसके लिए पेंशन धारक स्वयं जिम्मेदार होंगें।