Breaking News

जूनियर बालक स्टेट कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 24 सितम्बर-- क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एके पाण्डेय ने बताया है कि खेल निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ के तत्वावधान में उ0प्र0 कबड्डी एसोसिएशन के समन्वय से जूनियर बालक स्टेट कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 16 से 18 अक्टूबर, 2022 तक स्पोर्ट्स स्टेडियम, शाहजहॉंपुर में किया जा रहा है।
 उक्त प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जूनियर कबड्डी बालक हेतु आजमगढ़ मण्डल की टीम का जनपदीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 29 सितम्बर, 2022 एवं मण्डलीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 30 सितम्बर,  2022 को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम, आजमगढ़ में प्रातः 09ः00 बजे से किया जायेगा। उक्त चयन/ट्रायल्स में प्रतिभाग करने वाले जूनियर बालक कबड्डी खिलाड़ियों की आयु 31 दिसम्बर, 2022 को 20 वर्ष या उससे कम अर्थात् जन्मतिथि 01 जनवरी 2003 के बाद की हो एवं वजन 70 किग्रा0 या उससे कम होनी चाहिए। आयु के सम्बन्ध में विद्यालय/संस्था के प्रधानाचार्य द्वारा प्राप्त जन्मतिथि प्रमाण-पत्र एवं पात्रता प्रमाण-पत्र एवं आधार कार्ड प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। जिले के इच्छुक कबड्डी बालक वर्ग के खिलाड़ी इस चयन/ट्रायल में भाग ले सकते हैं। मण्डल स्तर पर चयनित खिलाड़ी दिनांक 16 से 18 अक्टूबर, 2022 तक स्पोर्ट्स स्टेडियम, शाहजहांपुर में आयोजित प्रदेशीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। विस्तृत जानकारी हेतु किसी भी कार्यालय दिवस में क्षेत्रीय खेल कार्यालय आजमगढ़ में सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं।

और नया पुराने