आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ 24 सितम्बर-- जिला चिकित्सालय सदर (डीडीआरसी) आजमगढ़ में सेवा पखवाड़ा के अवसर पर कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण वितरण का कार्यक्रम किया गया, जिसमें 25 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 11 को व्हील चेयर, 70 को बैसाखी, 65 को कान की मशीन, 35 को दृष्टिहीन छड़ी एवं समाज कल्याण विकास विभाग द्वारा 40 लाभार्थियों को सिलाई मशीन का वितरण किया गया।
वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री ध्रुव कुमार सिंह जिलाध्यक्ष भाजपा के कर कमलों द्वारा किया गया ।
जिलाध्यक्ष ने उपस्थित आम जनमानस को संबोधित करते हुए बताया गया कि दिव्यांगजनों में बहुत प्रतिभा होती है। मुख्य अतिथि द्वारा जनपद में राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क मोर्टराइज्ड ट्राईसाइकिल वितरण कार्यक्रम के लिए राज्य सरकार का धन्यवाद दिया, साथ ही समस्त जनमानस को यह भी सूचित किया कि मोर्टराइज्ड ट्राईसाइकिल योजना में विगत वर्ष माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में अनुदान की सीमा में संशोधन किया गया है, जिस कारण यस मोर्टराइज्ड ट्राईसाइकिल का वितरण किया जाना सम्भव हुआ है।
आज के वितरण कार्यक्रम में मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 आईएन तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री मोतीलाल यादव एवं जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शशांक सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के कनिष्ठ सहायक श्री सुरेन्द्र लाल गौतम, श्री जितेन्द्र प्रजापति, संजय गौतम, जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के श्री दुर्गा सिंह, श्री अजय कुमार तथा बचपन डे-केयर सेन्टर आजमगढ़ के समस्त कर्मचारी, समाज कल्याण विभाग के एडीओ श्री अमित कुमार, श्री मुकेश यादव, श्री वशिष्ट मुनि राय, श्री दुर्गा प्रसाद यादव एवं समाज कल्याण विकास विभाग श्री अवधेश कुमार, कुमारी अंजली आदि उपस्थित रहे।