Breaking News

रामलीला को लेकर अभी से तैयारियां शुरू, 28 सितंबर से होगा रामलीला का मंचन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

भव्य तरीके से होगी रामलीला।

रामलीला में राम केवट संवाद का पार्ट प्रमुख।

दूरदराज से लोग रामलीला देखने के लिए आते हैं।

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के ग्राम अठनारू इसरहा दोगनी पुल पर प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य तरीके से रामलीला का आयोजन किया जा रहा है, जिसका मंचन 28 सितंबर से होगा।
आपको बतादें इस रामलीला में राम केवट संवाद का पार्ट प्रमुख होता है, जिसमें आसपास के अलावा दूरदराज से लोग इस मंचन को देखने के लिए आते हैं इस वर्ष भी रामलीला का आयोजन भव्य तरीके से होना है। जिसको लेकर तैयारियां चल है। रामलीला का मंचन करने वाले कलाकार अपनी अपनी तैयारियों को लेकर काफी गंभीर है। रामलीला समित के अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष 28 सितंबर से 7 अक्टूबर तक रामलीला का मंचन किया जाएगा।

और नया पुराने