Breaking News

पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ ने अभियुक्त अबुजर उर्फ पप्पू गैंग के 02 सदस्यों को किया सूचीबद्ध।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: दिनांक- 09.10.2022 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा अभियुक्त अबुजर उर्फ पप्पू पुत्र हसनैन उर्फ बुद्धू निवासी पुरानाजिर, थाना- फूलपुर, जनपद आजमगढ़ जो वर्तमान समय में जनपद आजमगढ़ में एक संगठित गैंग बनाकर व स्वयं गैंग का लीडर बनकर आर्थिक, भौतिक व दुनियाबी लाभ के लिए गोवध जैसे अपराध कारित कर रहा है। इनकी गतिविधियों पर प्रभावी अंकशु लगाये जाने हेतु गैंग को जनपद स्तर पर “सूचीबद्ध” (गोवध गैंग) किया गया है। यह गैंग “अबुजर” गैंग के नाम से जाना जायेगा। इसका कोड नं0- “डी- 108” होगा। जिसके सदस्य निम्नवत है-
1. नूरआलम पुत्र स्व0 अबुलकैश, निवासी पूराभिखारी, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़
2. जोरार अहमद पुत्र फिरोज अहमद, निवासी पूरानाजिर, थाना फूलपुर, जनपद आजमगढ़

और नया पुराने