आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़: के सगड़ी तहसील अंतर्गत 3 ब्लॉक अजमतगढ़ हरैया व महाराजगंज क्षेत्र के देवारा इलाके में सरयू नदी की भीषण बाढ़ की चपेट में 134 गांव की 80 हजार के करीब की आबादी आ चुकी है। नदी ने वर्ष 1998 के बाढ़ के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। सरयू नए रिकॉर्ड पर पहुंच गई है। गुरुवार को दोपहर 12 बजे तक घाघरा का जलस्तर बदरहुआ गेज पर 73.31 मीटर पर रहा जबकि 1998 में 72.98 मीटर के रिकॉर्ड पर था। यहां खतरा बिंदु 71.68 मीटर पर है। नदी प्रति घंटे 2 सेमी बढ़ रही है। सरयू की बाढ़ का पानी प्रभावित लोगों के घरों में घुस गया है। समस्त रास्ता डूबा हुई है जिससे आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य भूमि से जोड़ने के लिए नाव ही एक सहारा है। साथ ही साथ पशुओं के चारे की समस्या खड़ी हो गई है। तो जगह-जगह महुला गढ़वल बांध में रिसाव शुरू हो गया है। जिस वजह से लोगों का आना जाना और समस्याएं उत्पन्न हो रही है। कुछ लोग अपने गन्ना की फसल मजबूरी में काटकर ट्रैक्टर ट्राली पर लादकर बाहर ले जा रहे हैं। यहां तक कि लोगों का पलायन शुरू हो गया है। जिन्हें प्रशासन द्वारा राहत सामग्रियों का वितरण किया जा रहा है। प्रदेश के राज्य मंत्री सिंचाई रामकेश निषाद, सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ प्रशासन ने चक्की हाजीपुर, देवारा खास राजा, झंडी का पूरा आदि गांव का दौरा कर हाल जानते हुए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये। प्रशासन पर्याप्त चुनाव लगाने का दावा कर रहा है पर ग्रामीण नाव की शिकायत कर रहे हैं। जबकि राहत सामग्री के वितरण में चना दाल बिस्कुट, नमक चावल10, तेल मासिक, आलू 10 कुल 100 लोगो में राहत सामग्री का वितरण किया गया। मौके पर एसपी ग्रामीण राहुल रूसिया, सीएमओ एडीएम राजस्व, एसडीएम राजीव रत्न सिंह, सीओ सगड़ी अनिल वर्मा, बंदना सिंह, संतोष सिंह, बीडीओ ओपी सिंह, प्रधान रामसिंगार यादव आदि रहे।