आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आज़मगढ़: जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट चौकी इंचार्ज सौरभ सिंह ने मनकापुर गोंडा निवासी सोमू पुत्र अरविंद उर्फ बन्धु लाल उम्र लगभग 32 वर्ष लाटघाट बाजार से क्षेत्र भ्रमण के दौरान लापता व्यक्ति सोमू के मिलने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
वही लापता व्यक्ति सोमू की माँ सरोज जायसवाल ने बताया कि यह मानसिक रूप से बीमार है, जिसका इलाज चल रहा है। पिछले दो दिन पहले यह घर से लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बावजूद भी नहीं मिला। वहीं आज जब पुलिस ने सूचना दी तो मौके पर पहुंच कर पुत्र को प्राप्त कर लिया।
वही पर लाटघाट चौकी इंचार्ज सौरभ सिंह की लोग खूब प्रशंसा भी कर रहे हैं।