Breaking News

मिठाई की दुकान में अलमारी का ताला तोड़कर 10 हजार की मिठाईयां उठा ले गए चोर।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के मालटारी बाजार में बीती रात एक मिठाई की दुकान में रखी अलमारी का ताला तोड़कर चोरों ने लगभग 10,000 की मिठाई पर हाथ साफ कर दिया।
आपको बता दें मालटारी बाजार में स्थानीय निवासी रामाश्रय गुप्ता उर्फ गुड्डू गुप्ता पुत्र मेघु गुप्ता की बाज़ार में भदावँ रोड पर मिठाई की दुकान है रात को लगभग 10:00 बजे गुड्डू गुप्ता मिठाई की दुकान बंद करके घर चले गए सुबह जब आकर देखा तो अलमारी का ताला टूटा हुआ था और उसमें रखी मिठाई हिना कालाजाम बर्फी कलाकंद सोनपापड़ी लड्डू आदि लगभग 10,000 की मिठाइयों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया पीड़ित ने घटना की सूचना 112 नंबर पुलिस को दी पुलिस मौके पर कार्यवाही में जुट गई।

और नया पुराने