Breaking News

टीबी हारेगा देश जीतेगा राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, पक्के इलाज का पक्का वादा।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

खांसते- छींकते वक्त मुंह पर रखें रुमाल तथा  इधर-उधर ना थूंके।

टीबी का इलाज पक्का है, सभी स्वास्थ्य केंद्रों में मुफ्त में उपलब्ध

आजमगढ़, 9 अक्टूबर 2022: देश को वर्ष 2025 तक क्षय रोग मुक्त बनाने के सरकार के संकल्प को साकार करने के तहत ब्लॉक पर भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है| इसी क्रम में अब आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) भी क्षय रोगियों को चिन्हित करने का कार्य कर रहे हैं| जिले के 210 प्रशिक्षण प्राप्त सीएचओ टीबी के मरीजों को खोजकर उनका इलाज कर रहे हैं| यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आईएन तिवारी ने दी |
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ परवेज अख्तर ने बताया कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर तैनात सीएचओ अपने-अपने क्षेत्र में रोगियों की स्क्रीनिंग कर उन्हें बीमारी के प्रति जागरूक कर रहे हैं| साथ ही आशा व एएनएम घर-घर जाकर टीवी रोगियों की स्क्रीनिंग कर रही हैं और टीवी के प्रति जागरूक भी कर रही हैं| इस अभियान में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर नियुक्त सीएचओ द्वारा संबंधित आशा को उसके क्षेत्र में उपचारित क्षय रोगियों के लिए प्रति माह औषधियां प्रदान की जा रही हैं| साथ ही क्षय रोगियों की जांच व उपचार, ट्रीटमेंट, निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत डीबीटी में भी सहयोग कर रहे हैं|
सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी नीरज तिवारी ने बताया कि आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर अंबरपुर पीएससी मोहम्मदपुर में लगभग 125000 जनसंख्या के अंतर्गत 11 हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर प्रतिदिन टीवी अभियान चलाया जा रहा है|
उन्होंने बताया कि आशा अपने कार्य क्षेत्र में भ्रमण करके पोस्टर, पंपलेट बैनर आदि से प्रचार-प्रसार एवं जागरूक कर रही हैं। संभावित मरीजों को सूचीबद्ध करके संबंधित एएनएम के जरिए  सैंपल पहुंचा रही हैं। साथ ही सैंपल को नजदीकी टीवी यूनिट मोहम्मदपुर में बलगम की जांच की जा रही है। हर दिन लगभग 30 मरीजों की जांच की जा रही है। जो व्यक्ति सैंपल देने के लिए जाना चाहें तो उसका सैंपल नजदीकी जांच केंद्र में लिए जाने के लिए रेफर किया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें एवं टोल फ्री नंबर 1800116666 भी संपर्क कर सकते हैं। 
अंबरपुर ब्लॉक से 50 वर्षीय मनोज सिंह ने बताया कि दिसंबर के पहले सप्ताह में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के (सीएचओ) द्वारा जांच में पता चला कि टीबी हो गयी है| 20 दिन से शाम के समय बुखार हो जाता था| सोचा क्या जांच करायें,खुद ठीक हो जाएगा | लेकिन जब घर आकर मेरे बलगम लेकर कर गए | और जांच में टीबी का पता चला तो लगा कि अगर जांच न कराया होता तो पता भी नहीं चलता| आज मेरी दवा चल रही है| निक्षय पोषण के लिए सीएचओ द्वारा मेरा पंजीकरण किया गया है|
मोहम्मदपुर से 18 वर्षीय आशु ने कहा कि हमें खांसी और बुखार था| सीएचओ कि मदद  से मेरी जांच हुई| नियमित दवा का सेवन, पोष्टिक भोजन एवं साफ़-सफाई के साथ रहने के लिए कहा गया है| घर के लोगों से दूरी बना कर रहना है , और दवा चलने तक छह माह हर महीने जांच कराने की जानकारी दी गई है | निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए पैसे नहीं थे | यहाँ दवा, जांच सब निशुल्क में दी गई है | बताया गया है कि दवा चलने तक 500 रुपये भी मेरे बैंक खाते आएंगे | जिसके लिए मेरा पंजीकरण किया गया है|
सीएचओ नीरज तिवारी ने कहा कि अंबरपुर पीएससी मोहम्मदपुर के अंतर्गत चार गांव आते हैं| अंबरपुर, फैजुल्लापुर,गंगापुर, ईश्वरपुर जिसमें प्रति सप्ताह कैंप का आयोजन एवं जागरूकता के लिए स्कूल संगोष्ठी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है| अभियान के दौरान प्रतिदिन लगभग 74 सैंपल भेजे गए,जिसमें तीन मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं|
प्रतिदिन उप केंद्र में मरीजों के सैंपल की जांच कर रेफर किया जा रहा है| जिनका दो  हफ्ते से अधिक खांसी हो, खांसी के साथ बलगम का आना, बुखार विशेष रूप से शाम को बढ़ना एवं अन्य लक्षण वजन का घटना,भूंख कम लगना, सीने में दर्द एवं बलगम के साथ खून आना| मरीज को दो नमूने कलेक्ट करने हैं, सुबह का बलगम एवं एक घंटे बाद का दूसरा वलगम|
सावधानी- टीवी की रोकथाम के लिए खांसते- छींकते वक्त मुंह पर रुमाल या साफ कपड़ा अवश्य रखें| इधर-उधर ना थूंके| ढक्कन दार डिब्बे में इखट्टा करें| साफ-सफाई व नियमित दवा के सेवन से 15 दिन के इलाज से ही रोगी की टीवी फैलने की क्षमता कम हो जाती है और 6 महीने इलाज से रोगी पूरी तरह स्वस्थ हो जाता है।

और नया पुराने