आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
दशहरा मेले का रंग पड़ा फीका, दुकानदारों की कमाई पर फिरा पानी।
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के रामगढ़ चौक पर लगा दशहरे का मेला जहां ग्रामीण दुकानदारों ने भव्य तरीके से साज बाज के साथ दुकानें लगाई वही बेमौसम बरसात के कारण मेले की साज-सज्जा पर ग्रहण भी लगा।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के रामगढ़ चौक पर बरसों से लग रहा मेला आज भी उतना ही प्रासंगिक है जितना बरसों पहले हुआ करता था यहां पर दूरदराज से लोग आते हैं और मेले का लुफ्त उठाते हैं वहीं दुकानदारों के माने तो मेले को भव्य तहर से लगाया गया है. लेकिन बारिश ने सारा मजा किरकिरा कर दिया. दुकानदारों का कहना है कि पूजा पंडाल में आनेवाले श्रद्धालुओं के लिए पूरी तैयारी की गई थी, लेकिन बारिश ने कमाई पर पानी फेर दिया। वहीं मेले के आयोजकों ने बताया कि मेले को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई थी बारिश की वजह से व्यवस्था में थोड़ा व्यवधान उत्पन्न जरूर हुआ है लेकिन फिर भी मेले का आयोजन काफी भव्य और अच्छा रहा दूरदराज के लोग मेले में शिरकत की वही पूजा पंडालों में दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ी रही बच्चे खिलौने लेते हुए नजर आए।