Breaking News

अतरौलिया: गैंगेस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना अतरौलिया
                          
पूर्व का विवरण:- प्रभारी निरीक्षक नदीम अहमद फरीदी थाना अतरौलिया के लिखित तहरीर पर अभियुक्तो 1- अशोक कुमार पुत्र अमरजीत निवासी धनुकारा थाना आलापुर,जनपद अम्बेड़करनगर 2. सचिन यादव पुत्र विरमानन्द निवासी हैदरपुर खास, थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध दिनांक 11.07.2022 को मु0अ0सं0 306/22 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाजविरोधी क्रिया कलाप नि0 अधि0 1986 थाना अतरौलिया में पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों का संगठित आपराधिक गिरोह है जिसका गैंगलीडर अशोक कुमार पुत्र अमरजीत निवासी  धनुकारा थाना आलापुर,जनपद अम्बेड़करनगर है। इस गिरोह द्वारा अवैध मादक पदार्थ गाँजा की तस्करी कारित किया गया है। इन अभियुक्तों के विरूद्ध मु0अ0सं0 238/22, धारा 8/20 NDPS ACT थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ पूर्व में भी पंजीकृत किया गया था।

2. गिरफ्तारी का विवरणः-

आज दिनांक 29.10.2022 को प्रभारी निरीक्षक श्री नदीम अहमद फरीदी  मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संम्बन्धित अभियुक्त अशोक कुमार पुत्र अमरजीत निवासी धनुकारा थाना आलापुर,जनपद अम्बेड़करनगर को केशरी तिराहा के पास से समय करीब 07.00 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया| गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है। 

3. पंजीकृत अभियोग-

1.  मु0अ0सं0 306/22 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाजविरोधी क्रिया कलाप नि0 अधि0 1986  थाना  अतरौलिया जनपद आजमगढ़।

4. गिरफ्तार अभियुक्त–

 1. अशोक कुमार पुत्र अमरजीत निवासी धनुकारा थाना आलापुर,जनपद अम्बेड़करनगर।

5. अपराधिक इतिहास-
 
1. मु0अ0सं0 306/22 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ ।
2. मु0अ0सं0 238/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ ।
3. मु0अ0सं0 41/2001  धारा  8/20 NDPS Act थाना कोतवाली जनपद महराजगंज ।

6. गिरफ्तार  करने वाली पुलिस टीम  का विवरण –

1. प्रभारी निरीक्षक नदीम अहमद फरीदी थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ ।
 2.  का0 अनिमेष पाल
 3. का0 दिवाकर यादव
 4. म0का0 अल्पना शर्मा   थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़। 

और नया पुराने