Breaking News

लगातार हो रही अपराधियों पर कार्यवाही, कईयों की खुली हिस्ट्रीशीट

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

लूट, छिनैती, हत्या व हत्या के प्रयास में संलिप्त रहें 04 अपराधियों के विरूद्द खोली गयी हिस्ट्रीशीट।

आज़मगढ़: दिनांक– 28.10.2022 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा चोरी, लूट, छिनैती, हत्या व हत्या के प्रयास में संलिप्त रहें थाना महराजगंज व, थाना देवगाँव के 04 अपराधियों के आपराधिक क्रिया- कलापों पर सतत निगरानी हेतु हिस्ट्रीशीट खोली गयी। जिनका विवरण निम्नवत है-
1-संजय यादव पुत्र उदयभान यादव सा0 कुडही थाना महराजगंज के विरूद्ध  कुल 03 मुकदमें पंजीकृत है। अभियुक्त संजय यादव एक शातिर किस्म का अपराधी है, पूर्व में गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी है,जो हत्या, हत्या के प्रयास जैसे कई जघन्य अपराध कारित किया गया है। अभियुक्त उपरोक्त आपराधिक कृत्यों से आम जनता काफी भयभीत है। इसका स्वतंत्र रहना जनहित में ठीक नही है। 

2-दुर्गा उर्फ मुलायम उर्फ बबलू सिंह पुत्र स्व0 विरेन्द्र सा0 दसराजपट्टी थाना महराजगंज के विरूद्ध  कुल 07 मुकदमें पंजीकृत है। अभियुक्त दुर्गा उर्फ मुलायम एक शातिर किस्म का अपराधी है, जो लूट, हत्या का प्रयास जैसे कई जघन्य अपराध कारित किया गया है। अभियुक्त उपरोक्त आपराधिक कृत्यों से आम जनता काफी भयभीत है। इसका स्वतंत्र रहना जनहित में ठीक नही है।

3-माजिद पुत्र एखलाक सा0 कटौली कला थाना देवगाँव के विरूद्ध  कुल 05 मुकदमें पंजीकृत है। अभियुक्त माजिद एक शातिर किस्म का अपराधी है, जो लूट, हत्या, हत्या का प्रयास जैसे कई जघन्य अपराध कारित किया गया है। अभियुक्त उपरोक्त आपराधिक कृत्यों से आम जनता काफी भयभीत है। इसका स्वतंत्र रहना जनहित में ठीक नही है।

4-नदीम अहमद पुत्र खालिद सा0 बैरीडीह थाना देवगाँव के विरूद्ध  कुल 05 मुकदमें पंजीकृत है। अभियुक्त नदीम एक शातिर किस्म का अपराधी है, पूर्व में गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी है,जो हत्या, आर्म्स एक्ट जैसे कई जघन्य अपराध कारित किया गया है। अभियुक्त उपरोक्त आपराधिक कृत्यों से आम जनता काफी भयभीत है। इसका स्वतंत्र रहना जनहित में ठीक नही है।


गोवध के कुल 16 अपराधियों के विरूद्ध खोली गयी हिस्ट्रीशीट।

आज़मगढ़: दिनांक – 28.10.2022 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा मुख्यालय उ0 प्र0 लखनऊ स्तर से गोवध के अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहें अभियान के तहत कुल 16 अपराधियों के विरूद्ध हिस्ट्रीशीट खोली गयी है, जिसमें थाना देवगाँव से 07, थाना तरवां से 05 , थाना बरदह से 02, थाना फूलपुर से 01, तथा थाना दीदारगंज से 01 अपराधियों के आपराधिक क्रिया- कलापों पर सतत निगरानी हेतु हिस्ट्रीशीट खोली गयी। 

गोवध के अभियान के तहत गोवध के कुल 16 अपराधियों की खोली गयी हिस्ट्रीशीट का विवरण-

1. इसराफ उर्फ काले खां पुत्र इसरार सा0 नेवादा थाना फूलपुर
2. आरिफ उर्फ सोनू पुत्र अब्दुल रऊफ सा0 दरियापुर थाना दीदारगंज
3. वाजिद पुत्र एखलाक अहमद सा0 निवासी कटौलीकला थाना देवगाँव 
4. कामरान पुत्र मुमताज सा0 बैरीडीह थाना देवगाँव
5. फरहान पुत्र अफसार सा0 वैरीडीह थाना देवगाँव 
6. शमसेर पुत्र शमसाद सा0 बैरीडीह थाना देवगाँव
7. इस्तियाक अहमद पुत्र नौसअली सा0 बैरीडीह थाना देवगाँव
8. दिलशाद पुत्र मुख्तार सा0 बैरीडीह थाना देवगाँव
9. सहाबुद्दीन उर्फ सहाबु पुत्र इदरीश सा0 बैरीडीह थाना देवगाँव
10. शादाब पुत्र एकलाख सा0 खम्हौली थाना बरदह
11. मो0 माजिद पुत्र नवाब खां सा0 नुआवां थाना बरदह
12. मो0 अकरम पुत्र सरीफ सा0 हैबतपुर डुभाव थाना तरवां
13. रियाज उर्फ भोभल पुत्र जलील सा0 हैबतपुर डुभाव थाना तरवां
14. मोबिन पुत्र विस्मिल्ला सा0 हैबतपुर डुभाव थाना तरवां
15. सरवर उर्फ मो0 रफिक पुत्र स्व0 मो0 सुल्तान सा0 हैबतपुर डुभाव थाना तरवां
16. इस्तियाक पुत्र स्व0 समसुद्दीन सा0 हैबतपुर डुभाव थाना तरवां
    
अवैध असलहा फैक्ट्री संचालक की खोली गई हिस्ट्रीशीट

आज़मगढ़: दिनांक– 28.10.2022 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा थाना प्रभारी बरदह के आख्या के आधार पर अवैध असलहा फैक्ट्री चालक ओम प्रकाश मौर्या पुत्र रामदरश मौर्या सा0 जमुआवा थाना बरदह के आपराधिक क्रिया- कलापों पर सतत निगरानी हेतु हिस्ट्रीशीट खोली गयी। अभियुक्त का विवरण निम्नवत है-

अभियुक्त ओम प्रकाश मौर्या पुत्र रामदरश मौर्या सा0 जमुआवा थाना बरदह  के विरूद्ध  कुल 04 मुकदमें पंजीकृत है। अभियुक्त ओम प्रकाश मौर्या द्वारा किए जा रहे नाजायज असलहो के व्यापार से आए दिन किसी न किसी घटना को अपराधी अंजाम  देते रहते है , जिससे समाज में भय का माहौल व्याप्त है । इसके इन कृत्यो पर अंकुश लगाए जाने हेतु इसकी निगरानी किया जाना अति आवश्यक है।

और नया पुराने