आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील के श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्र छात्राओं के लिए निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसका विषय था राष्ट्रीय एकीकरण के विकास में सरदार वल्लभभाई पटेल का योगदान था, इस निबंध लेखन प्रतियोगिता में महाविद्यालय के अनेकानेक छात्रों ने भाग लिया। तत्पश्चात भाषण प्रतियोगिता का और सभा का भी आयोजन किया गया था जिसका विषय राष्ट्रीय एकता और सरदार वल्लभभाई पटेल की कूटनीति था।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर सुचिता श्रीवास्तव जी कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित थी। उन्होंने अपने उद्बोधन में सरदार वल्लभ भाई पटेल को भारत की एकता अखंडता का एक बड़ा स्तंभ मानते हुए एक मुकम्मल भारतीय महापुरुष के रूप में याद किया। राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक डॉ नितेश जायसवाल विस्तार पूर्वक सरदार वल्लभ भाई पटेल के कार्यों के बारे में तथ्यात्मक रूप से बताया और कहा कि उन्होंने 562 रियासतों को अपनी कूटनीति द्वारा भारत में मिलाया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त अध्यापक प्रोफ़ेसर अखिलेश, डॉ मनोज कुमार, डॉक्टर अनंत त्रिपाठी, डॉक्टर दान बहादुर यादव, अरुण यादव, डॉक्टर संदीप यादव,डॉ बालचंद प्रसाद, श्री दीनानाथ मिश्र, हरिशरण आदि सहित अनेक शोधार्थी विद्यार्थी उपस्थित थे। संपूर्ण कार्यक्रम का संयोजन व संचालन हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रोफ़ेसर हसीन खान ने किया।