आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती सगड़ी विधानसभा के छत्रपति शिवाजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बनाहरा चांदपट्टी पर मनाई गई। राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप मनी जयंती के मौके पर उनके विचारों पर प्रकाश डाला गया, वही लौह पुरुष के चित्र पर माल्यार्पण किया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्याम विजय पटेल ने कहा कि लौह पुरुष का जीवन अनुकरणीय है। सरदार पटेल जैसा व्यक्तित्व ही था, जिसने अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति की बदौलत अंग्रेजों को घुटने टेकने के लिए मजबूर किया। देश की करीब 600 रियासतों को एक सूत्र में पिरोना का लौह उनके व्यक्तित्व में था। उन्होंने राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने में अहम योगदान दिया।
वहीं वरिष्ठ नेता मालती सिंह ने कहा कि- सरदार पटेल ने हमेशा किसानों को न्याय दिलाने के लिए जीवन भर संघर्ष किया और भारत के पहले गृह मंत्री बने। हम सभी को सरदार पटेल के बताए रास्ते पर चलने की जरूरत है।
इस मौके पर प्रदेश महासचिव श्रमिक मंच प्रदीप सिंह जिला महासचिव जगरनाथ पटेल, जिला कोषाध्यक्ष संजय पटेल, जिला उपाध्यक्ष चंद्र बहादुर पटेल, जिला सचिव मनोज सैनी, जोन अध्यक्ष नागेंद्र गौड़ आदि लोग मौजूद रहे।