Breaking News

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री द्वारा अमर्यादित टिप्पणी के विरोध मे फूंका पुतला।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: नगर पंचायत जीयनपुर में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री की अमर्यादित टिप्पणी के विरोध मे प्रदर्शन कर पुतला विरोध जताया।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष संतोष कुमार जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री के द्वारा न्यूयॉर्क में प्रेसवार्ता के दौरान पीएम मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी किए जाने के मामले में देश के आम नागरिकों सहित भाजपा आक्रोशित है।
इस दौरान मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्र, पिछड़ा वर्ग मोर्चा आलोक चौरसिया, पुनवासी विश्वकर्मा, कामता विश्वकर्मा, पारस तिवारी, संजय गुप्ता, मदन मोहन श्रीवास्तव, राजेश चौहान, सरवन सोनकर, हिमांशु जायसवाल, आलोक श्रीवास्तव, अंशु मद्धेशिया, जय हिंद मद्धेशिया आदि लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने