आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना जहानागंज
आज़मगढ़: पूर्व की घटना- थाना स्थानीय के वादी श्री राजेश कुमार पुत्र लालचन्द ग्राम बड़ौरा खुर्द पो0 बड़ौरा बुजुर्ग थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ ने शिकायत किया कि दिनांक 03.01.2023 को विपक्षी 1. राजकुमार पुत्र भगेलू, 2. दीपक उर्फ अमित, 3. मनीष उर्फ डम्पी, 4. सतिस उर्फ पम्पी पुत्रगण राजकुमार 5. आशा पत्नी राजकुमार, निवासीगण बड़ौरा खुर्द थाना जहानागंज आजमगढ़ 6. अल्का (दीपक की साली) द्वारा एक राय होकर लाठी डण्डे व धारदार हथियार से जान मारने की नियत से वादी मुकदमा के घर में घुसकर वादी मुकदमा व उसके परिवार के कौशिल्या, राकेश व बबिता व अंकित तथा अंकुर को काफी बुरी तरह से मारना पीटना जिससे वादी की पत्नी कौशिल्या की मौके पर ही मृत्यु हो गयी, के सम्बन्ध मे दिया गये तहरीर पर मु0अ0सं0 09/23 धारा 147, 148, 149, 302, 307, 323, 452 भादवि बनाम 1. राजकुमार पुत्र भगेलू, आदि 06 नफर पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तारी का विवरणः दिनांक-12.01.2023 को थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी में परदेशी मोड़ के पास मौजूद था कि जरिये मुखबीर खास सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त दीपक उर्फ अमित पुत्र राजकुमार निवासी बड़ौरा खुर्द थाना जहानागंज आजमगढ़ को किशुनपुर मोड़ के पास से समय करीब 11.10 बजे सुबह हिरासत पुलिस मे लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोगः-
1-मु0अ0सं0 09/23 धारा 147, 148, 149, 302, 307, 323, 452 भादवि थाना जहानागंज आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त
1. दीपक उर्फ अमित पुत्र राजकुमार निवासी बड़ौरा खुर्द थाना जहानागंज आजमगढ़ उम्र 22 वर्ष
आपराधिक इतिहास –मुकदमा उपरोक्त
गिरफ्तारी करने वाली टीम का विवरण
1- थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह मय हमराह थाना जहानागंज आजमगढ़