आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र के मैनुद्दीन पुर गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने धरदबोचा और थाने पर ले गए। लेकिन बाद में दोनों पक्षों में सहमति बनने पर सम्मो माता के मंदिर पर प्रेमी और प्रेमिका का विवाह करा दिया गया।
बता दे कि आज़मगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बछुआ पार गांव निवासी राहुल राजभर और अतरौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी युवती के बीच पिछले कुछ दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान प्रेमी गांव में बराबर अपनी प्रेमिका से मिलने आता था आज ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने लड़के के परिजनों को अपने ही गांव में बुलाया। दोनों पक्ष की सहमति से प्रेमी युगल की सम्मो माता मंदिर में शादी करा दी गई। लड़का और लड़की ने एक दूसरे से खुशी-खुशी विवाह कर लिया।