आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर में स्थित सेंट जेवियर स्कूल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया। और दूरदर्शन के माध्यम से कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को देखा इस दौरान पीएम मोदी ने छात्रों को तनाव मुक्ति के मंत्र दिए. साथ ही साथ कई ऐसे सुझाव दिए जिनके जरिए आने वाले सालों में वे अपना भविष्य तय कर सकें। इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया का जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल करने की सलाह दी ताकि पूरा दिन मोबाइल की स्क्रीन पर न निकल जाए. पीएम ने अपने कार्यक्रम छात्रों से अपील की कि एक सप्ताह में कम से कम एक दिन डिजिटल फास्टिंग करें.पीएम मोदी ने कहा, ‘बच्चों को एक दायरे में बंद न करें, लेकिन उनके ऊपर हमारा ध्यान रहना चाहिए कि कहीं आदत न खराब हो जाए. खुले मन से बच्चे को समाज के विस्तार की ओर ले जाने की कोशिश करनी चाहिए. बच्चे को खुला आसमान और अवसर दें ताकि वो समाज में ताकत बनकर उभरे। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद पूर्व विधायक बंदना सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम से विद्यार्थियों को एक सही मार्गदर्शन मिलेगा। वही डायरेक्टर संजय पाठक ने कहां की छात्र छात्राओं को चाहिए कि प्रधानमंत्री की बातों को आत्मसात करें और अपनी परीक्षा की तैयारी बेहतर ढंग से करें ताकि वह अच्छे अंको से परीक्षा को पास कर सकें। प्रिंसिपल संजय राय ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा इस तरह के कार्यक्रम से जहां बच्चों को सही मार्गदर्शन मिलता है वही परीक्षाएं देने में उनको काफी सहयोग भी मिल रहा है।