सगड़ी विधानसभा के नारी शक्ति वंदन सम्मेलन हुआ आयोजित।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

सगड़ी-आजमगढ-सगड़ी तहसील क्षेत्र के नारी शक्ति वंदन सम्मेलन अजमतगढ़ सभागार में हुआ आयोजित शक्ति स्वरूपा नारी को सशक्त बनाने पर ही भारत बनेगा विश्व गुरु महिला बिल पास होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया धन्यवाद। जानकारी के अनुसार शनिवार को दिन में 1:00 बजे अजमतगढ़ सभागार में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष बबीता जायसरिया ने किया संचालन मंत्री अंजना सिंह ने किया मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय संयोजक प्रबुद्ध प्रकोष्ठ गोरखपुर डॉक्टर अजय मणि त्रिपाठी मौजूद रहे इस दौरान पंडित दीनदयाल व भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गयाइस दौरान सगड़ी पूर्व विधायक बंदना सिंह प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल ने अपने संबोधन में नवरात्र में देवी स्वरूप नारी शक्ति के महत्व व भारत में आदि समय से नारी के सम्मान पर प्रकाश डालते हुए मौजूद सभी नारी शक्तियों का वंदन व सम्मान किया वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण पाल ने नारी शक्ति वंदन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महिला  आरक्षण बिल पास करने पर धन्यवाद देते हुए प्रधानमंत्री के हाथों को मजबूत बनाने के लिए सबसे अपील की वहीं डॉक्टर अजय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि भारत में आदिकाल से नारी का सम्मान रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शक्ति स्वरूप नारी को पुनः शक्तिमान बनाने के लिए महिला बिल पास कराया भारत की नारी शक्ति जब शक्तिमान बनेगी तभी भारत पुनः विश्व गुरु बनेगा इस दौरान मुख्य अतिथि का बबीता जायसरिया,अंजना सिंह,रेनू गोस्वामी,उषा आर्य,रानी चौरसिया रेखा आदि महिलाओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया इस दौरान मुख्य रूप से तारकेश्वर, चंद्रशेखर सिंह,विजय सिंह पटेल, शिवकुमार मौर्य,विवेक सिंह सोनू सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

और नया पुराने