सेंट जेवियर्स स्कूल जीयनपुर पर डांडिया गरबा महोत्सव का हुआ आयोजन।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

सगड़ी-आजमगढ-सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कस्बा में स्थित सेंट जेवियर्स विद्यालय जीयनपुर पर डांडिया गरबा महोत्सव का हुआ आयोजन पूर्व विधायक व नारी शक्ति संस्थान सहित छात्र-छात्राओं में बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा छात्र-छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुति पर मुग्ध हुए क्षेत्र के सैकड़ो लोग। जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम 6:00 बजे से लेकर रात्रि 9:00 बजे तक सेंट जेवियर्स विद्यालय जीयनपुर पर डांडिया गरबा महोत्सव का आयोजन हुआ जिसमें पूर्व विधायक वंदना सिंह व नारी शक्ति संस्थान डॉ पूनम तिवारी व मैं हूं ना की विजय लक्ष्मी मिश्रा ने डांडिया नृत्य में हिस्सा लिया वहीं विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने डांडिया गरबा महोत्सव में एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुति दी इस दौरान छात्राओं व अभिभावकों को पुरस्कृत किया गया विद्यालय के डायरेक्टर संजय पाठक ने पूर्व विधायक वंदना सिंह डॉक्टर पूनम तिवारी विजयलक्ष्मी मिश्रा प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा नवोदय प्राचार्य शशिकांत राय को माल्यार्पण अंगवस्त्रम व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया विद्यालय के प्राचार्य संजय राय ने सभी का आभार व्यक्त किया इस दौरान मुख्य रूप से संतोष सिंह टीपू,डां अशरफ,जीयनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव,आलोक सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में आसपास के लोगो ने नवरात्रि की संध्या पर डांडिया गरबा महोत्सव देखकर मंत्र मुग्ध हो उठे।

और नया पुराने