Breaking News

जीयनपुर कोतवाली प्रभारी ने फरार आरोपित के घर पर कुर्की की नोटिस की चस्पा।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

सगड़ी-आजमगढ-बिलरियागंज थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर निवासी गैंगस्टर एक्ट के फरार आरोपित के घर पर जीयनपुर पुलिस ने लाउडस्पीकर से घोषित कर गवाहों के सामने न्यायालय के आदेश पर कुर्की की नोटिस चस्पा की।
जानकारी के अनुसार शनिवार को दिन में 2 बजे बिलरियागंज थाना पर गिरोह बंद व समाज विरोधी क्रियाकलाप के तहत गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा 14 अगस्त 2023 को नौशाद पुत्र अंसार निवासी मुहम्मदपुर, सलमान पुत्र अंसार निवासी मुहम्मदपुर व फैजान पुत्र अलीदर निवासी मुहम्मदपुर, माजिद पुत्र सज्जाद  निवासी मुहम्मदपुर, सर्वेश पुत्र सम्पति निवासी भोर्रा मकबूल कंधरापुर के ऊपर दर्ज किया गया जिसकी विवेचना जीयनपुर कोतवाली प्रभारी विवेक पांडेय के द्वारा की जा रही है जिसमें माजिद पुत्र सज्जाद निवासी मुहम्मदपुर एनबीडब्ल्यू वारंट के बाद भी न्यायालय से फरार चल रहे हैं न्यायालय के आदेश पर जीयनपुर कोतवाली प्रभारी विवेक पांडेय ने पुलिस बल के साथ फरार आरोपित के घर पर पहुंचकर लाउडस्पीकर से घोषणा कर कर गवाहों के समक्ष शनिवार को कुर्की की नोटिस चस्पा की वही जीयनपुर कोतवाली प्रभारी विवेक पांडेय ने बताया कि 30 दिन के अंदर न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होने पर फरार आरोपित माजिद के घर पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान दर्जनों की संख्या में गांव के लोग जुट गए वहीं पुलिस की कार्रवाई को लेकर आपस में तरह-तरह की चर्चा करते रहें। इस दौरान मनोज कुमार,अवनीश यादव,निलेश सिंह सहित महिला पुलिस मौजूद रहीं।

और नया पुराने