Breaking News

बियर की दुकान से चोरी होने पर जीयनपुर कोतवाली पर दी तहरीर।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

सगड़ी-आजमगढ-जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा में स्थित बीयर की दुकान का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास सीसी कैमरे में कैद हुई चोरी के प्रयास का 2 दिन बाद भी नहीं हुआ खुलासा बियर दुकान मालिक ने जीयनपुर कोतवाली पर दी तहरीर चोर की तलाश में जुटी पुलिस। जानकारी के अनुसार जीयनपुर नगर पंचायत में बुधवार की रात्रि में आजमगढ़ गोरखपुर मुख्य मार्ग पर स्थित बियर की दुकान का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया
बियर की दुकान से किसी प्रकार की विशेष नुकसान की तहरीर जीयनपुर कोतवाली पर नहीं पड़ी थी वहीं सूचना पर जीयनपुर कोतवाली पर तैनात एस एस आई देवेंद्र कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की इस दौरान सीसी कैमरे की तलाशी ली गई जिसमें चोरी करते चोर की करतूत सीसी कैमरे में कैद हो गई है सीसी कैमरे के की चोरी सोशल मीडिया पर वायरल कर सीसी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल व चोर की तलाश में जुट रही। वहीं 2 दिन बाद भी अभी तक चोरी सीसी कैमरे में कैद होने के बाद भी जीयनपुर पुलिस खुलासा नहीं कर सकी वही जीयनपुर बियर की दुकान के मालिक सुखदेव बिहारी मिश्रा ने जीयनपुर कोतवाली पर तहरीर देकर एक पेटी बियर,डीवीडी मशीन व 50 हजार नगद चोरी करने का आरोप लगाया वहीं जीयनपुर पुलिस जांच कर कार्रवाई में जूटी रही।

और नया पुराने