Breaking News

साइकिल सवार वृद्ध की ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर मौत मचा कोहराम।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आजमगढ-जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के उमरी शेख पुर निवासी साइकिल सवार वृद्ध की ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर हुई मौत परिवार मचा कोहराम सिलेंडर लेकर घर जाते समय मजदूर की ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर हुई मौत सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।जानकारी के अनुसार शनिवार को दिन में लगभग एक बजे बलदेव चौहान पुत्र सुखलाल चौहान उम्र 58 साल निवासी उमरी शेखपुर जो अजमतगढ़ बाजार से छोटा सिलेंडर भरवा कर अपने घर वापस साईकिल से जा रहा था कि मुसलमानपुर तिराहे पर एक बजे जेसीबी से मिट्टी ढोने वाली ट्रैक्टर ट्राली तेज रफ्तार से आ रही थी जिससे कुचलकर बलदेव चौहान की मौके पर मौत हो गई वहीं ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर फरार हो गया सूचना पर उमरी शेखपुरा के दर्जनों की संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और ट्रैक्टर ट्राली और चालक को पकड़ने की जीद पर अड़े रहे वहीं जीयनपुर एस एस आई देवेंद्र कुमार सिंह व इमलिया चौकी इंचार्ज अरविंद यादव ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया वहीं छोटे पुत्र जितु की तहरीर पर ट्रैक्टर ट्राली व चालक पर मुकदमा पंजीकृत कर तलाश में जुट गई। मृतक बलदेव चौहान मजदूरी कर अपने परिवार की आजीविका चलता था जिसके पास तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं बड़ा पुत्र प्रेमलाल जितेंद्र व जीतू वहीं पुत्री सुरती निर्मला रैमला का रो-रो कर बुरा हाल रहा।

और नया पुराने