आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आज़मगढ़: श्री रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर बाजार में रघुनंदन सेवा समिति द्वारा भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण एवं हनुमान जी की आकर्षक झांकी निकाली गई। जीयनपुर चौक से होते हुए हीरो एजेंसी तक, मुबारकपुर मोड़ से होते हुए पूरे बाजार में झांकी को घुमाया गया।
नन्हें मुन्नें बच्चों को भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की वेशभूषा में रथ पर सवार कर पूरे जीयनपुर नगर में घुमाया गया। इस दौरान लोग झंडा, बैनर लेकर जय श्री राम के नारे लगा रहे थे। महिलाओं और पुरुषों की कतारे लगी हुई थी।और राम आएंगे आएंगे की भक्ति गीत के बीच लोग झूम रहे थे। पूरा बाजार रामधुन से राममय हो गया था। वही जीयनपुर कोतवाली पुलिस भी सुरक्षा के दृष्टिगत तैनात रही जगह-जगह पुलिसकर्मी लगे हुए थे। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव, मंडल अध्यक्ष प्रेम सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह,सन्तोष सिंह टीपू, जयप्रकाश सिंह,वेद प्रकाश जायसवाल,समाज सेवी राहुल कुमार,सुरेश यादव, श्रीवास्तव,पप्पू पाठक, सतीश सोनकर,शेषविन्द बरनवाल,आशुतोष जायसवाल, राजेश, बृजेश,पंचम,डॉ गौरव जयसवाल, संतोष चौरसिया, राजेश सेठ,सोनू सेठ,अजीत बरनवाल,विनीत अग्रवाल,पवन जायसवाल,विपिन जायसवाल बृजेश मोदनवाल आदि लोग मौजूद रहे। वही जीयनपुर कोतवाल विवेक पांडे व एसएसआई देवेंद्र कुमार सिंह,झांकी के साथ चलते रहे ।