आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आजमगढ-सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री केन सिंह महिला पीजी कॉलेज जीयनपुर में पांच दिवसीय स्पेशल इंट्राडेवटी कोर्स प्रशिक्षण दिलाया गया। जो 18 जनवरी 2024 से प्रारंभ हुआ जिसमें उद्घाटन के अवसर पर प्रबंधक राज बहादुर सिंह एवं प्रबंध निदेशक डॉक्टर सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह तथा प्राचार्य डॉक्टर गोविंद तिवारी सहित अजय यादव, मंजू दुबे, शैलेश उपाध्याय, दिनेश यादव आदि शिक्षक उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में कुल 7 टोलिया ने भाग लिया जिसमें टोली नंबर 1 महारानी लक्ष्मीबाई टोली की नायक वैशाली राय, टोली नंबर 2 मदर टेरेसा नायक सृष्टि श्रीवास्तव, नंबर 3 सावित्रीबाई फुले नायक रिया, नंबर 4 कल्पना चावला टोली नायक अश्वनी, नंबर 5 इंदिरा गांधी नायक सपना, नंबर 6 सरोजिनी नायडू नायक सुप्रिया मौर्य, नंबर 7 किरण बेदी टोली नायक कामना मिश्रा सहित कुल 99 गाइडों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण में स्काउट गाइड ध्वज शिष्टाचार प्रार्थना नियम प्रतिज्ञा वह सिद्धांत व गांठ बन्धन, प्राथमिक सहायता देवीय आपदा सहित अन्य विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के रूप में दिनेश सिंह सुनीता देवी रामनिवास यादव सत्येंद्र यादव मौजूद रहे। समापन के अवसर पर टेंट निर्माण किया गया जिसमें मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव,प्रबंधक राज बहादुर सिंह प्रबंध निदेशक डॉक्टर सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह प्राचार्य डॉक्टर गोविंद तिवारी तथा प्राचार्य डॉक्टर सूबेदार सिंह, अरुण कुमार सिंह प्रधानाचार्य सहित अन्य अतिथियों ने बच्चों द्वारा निर्मित टेंट का निरीक्षण किया। सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान अंगवस्त्र देकर किया गया तथा सभी टोली नायकों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। सभी अतिथियों ने बच्चों द्वारा बनाए गए भोजन का स्वाद ग्रहण किया। सभी टोलिया ने शानदार प्रदर्शन किया। अंत में सभी गाइडों को दीक्षा दी गई इसके बाद ध्वजारोहणकर राष्ट्रगान किया गया और शिविर की समाप्ति की गई। इस दौरान अरुण सिंह,विष्णु यादव,वेद प्रकाश जायसवाल,राहुल कुमार आदि लोग मौजूद रहे ।