आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आपको बतादें विगत दिनों अयोध्या में श्री राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जीयनपुर नगर पंचायत में शोभायात्रा और झांकी निकाली गई थी। जिसमें उपजिलाधिकारी सगड़ी डॉ अतुल गुप्ता द्वारा बहुत ही अच्छे ढंग से प्रशासनिक सहयोग किया गया। इस सहयोग के धन्यवाद स्वरूप आज रघुनंदन सेवा समिति द्वारा एसडीएम सगड़ी को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर समिति के तरफ से शेषबिंद बरनवाल ने एसडीएम को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि- प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर शोभा यात्रा में जिस तरह से हम सभी को प्रशासनिक सहयोग मिला बहुत सराहनीय कदम रहा। प्रशासन के सहयोग से ही यह यात्रा बहुत सुंदर ढंग से संपन्न हुई इसके लिए हम सभी धन्यवाद देते हैं। इस दौरान समिति के मनोज श्रीवास्तव,आशुतोष जायसवाल, शेषबिंद बरनवाल, संतोष चौरसिया मौजूद रहे।