आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आज़मगढ़: जीयनपुर कोतवाली परिसर में 75वां गणतंत्र दिवस 26 जनवरी बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कोतवाली पुलिसकर्मियों व कोतवाली प्रभारी विवेक पांडेय ने ध्वज फहरा कर परेड की सलामी ली। देश के प्रति निष्ठा एवं ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभा कर देश की सेवा करने वाले महापुरुषों की कुर्बानी को याद किया गया। और अपनी जिम्मेदारी में कभी पीछे नहीं हटेंगे इसकी सभी ने शपथ ली। इस दौरान जीयनपुर कोतवाली प्रभारी विवेक पांडेय ने कहा कि 75वां गणतंत्र दिवस समारोह हर नागरिक के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने आगे सभी पुलिसकर्मियों से राष्ट्र की सेवा करने के लिए अपने कर्तव्यों को अधिक प्रभावी ढंग से और ईमानदारी से निभाने के लिए कहा। अंत मे सभी पुलिसकर्मियों के बीच मिठाइयां बांटी गईं। इस दौरान राष्ट्र-गान की गूंज और तिरंगे की सजावट से पूरा परिसर देश-भक्ति के रस में डूबा नजर आ रहा था। इस कार्यक्रम के अवसर पर जीयनपुर कोतवाली के सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे।