Breaking News

धूमधाम से बच्चों ने मनाया गणतंत्र दिवस।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के नौशहरा जीयनपुर में स्थित मदरसा जमिया अरबिया तनवीरुल ओलूम में बच्चों ने धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
बच्चे पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में रंगे नज़र आए। मदरसे में आयोजित कार्यक्रम देशभक्ति एवं कर्तव्य के प्रति जागरूकता के रंग में रंगा हुआ था। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसमें देश प्रेम की गूंज चारों ओर सुनाई दी।  कार्यक्रम का आरम्भ राष्ट्रगान व राष्ट्रीय गीत द्वारा किया गया। उसके बाद विद्यार्थियों ने अपने देश की बहुमूल्य संस्कृति की अनूठी छवि प्रस्तुत कर सभी को देश प्रेम की भावना से ओतप्रोत किया।
कार्यक्रम के अंत में प्रबन्धक गुलाम मोहम्मद रिजवी ने कहा कि युवा पीढ़ी हमारे सशक्त भारत की पहचान है | अत: हम सब का यह दायित्व है कि हम अपने देश की अखंडता व एकता को बनाए रखने में अपना पूर्ण सहयोग दें। 
वही प्रधानाचार्य मौलाना रियासत हुसैन ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए तिरंगे की शान हमेशा बनाए रखने के लिए बच्चों को प्रोत्साहित किया।  इस अवसर पर बच्चों ने देश भक्ति से जुड़े हुए कार्यक्रम पेश करके सबके मन को देश भक्ति की भावना से भर दिया। इस दौरान मौके पर मौलाना अब्बास अली, खुर्शीद अहमद, मौलवी गुलाम साबिर, हाफिज सगीर अहमद, नूर यासीन, असफाक अहमद, काजी नूरुद्दीन अहमद, अजरा खातून, शबनम कलीला, मलिक दानिश, कमरुद्दीन, वसीम खान आदि लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने