Breaking News

5वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल भव्यता शुरुआत के बाद समापन संपन्न।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

देशी विदेशी कलाकारों के साथ साथ स्थानीय कलाकारों ने भी अपना प्रदर्शन किया । 

आजमगढ़: दिनांक 20 फरवरी 24 दिन मंगलवार सूत्रधार संस्थान आजमगढ़ द्वारा आयोजित पांचवे आजमगढ़ अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म उत्सव के तीसरे व अंतिमदिन मंगलवार 20 फरवरी  2024 समापन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि सारथी ग्रुप के प्रमुख जानेमाने फिल्म निर्माता कैप्टन गुलाब सिंह 5वें फिल्म फेस्टिवल में अपनी फिल्मों के बारे में दौरान संवाद फेस्टिवल असिस्टेंट डायरेक्टर रेखा चौधरी सूत्रधार सचिव अभिषेक पंडित के साथ साथ दर्शकों से भी साझा किया संयुक्त संवाद में बताया की कैसे एक उड़ते हुए हवाई जहाज के पीछे भागने वाला लड़का अपने जुनून को इस क़दर पालता है की एक दिन एयर इंडिया के पायलट की नौकरी छोड़कर एक हेलीकॉप्टर ख़रीद उसको फिल्मों में किराए पर देकर लगातार बनती फिल्मों को क़रीब से देखकर उसके बाद ख़ुद फिल्म निर्माता बनने की इच्छा लिए खुद देश का जाना माना फिल्म निर्माता बनता है । पिछले आजमगढ़ अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में आपकी अपनी चर्चित फिल्म 72हूरें के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त होता है। पूरी दुनिया के फिल्म फेस्टिवल में बतौर स्थिति जूरी के रूप में आमंत्रित होते है। लेकिन आत्मा अगर कहीं बसती है तो आजमगढ़ में कैप्टन गुलाब सिंह दूसरी बार आजमगढ़ आगमन हुआ है 5वें आजमगढ़ अंतराष्ट्रीय फिल्म में शिरकत करने आए कैप्टन गुलाब सिंह ।  फिल्म फेस्टिवल व सूत्रधार आयोजन समिति को सभी आगंतुक फिल्म कलाकार निर्माता निर्देशकों ने बेहद सराहा और बताया कि आज सूत्रधार की वजह से आजमगढ़ अंतराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल की चर्चा पूरी दुनिया में है।  अभिनेता (कलाकार) निर्माता जो शामिल हुए और जिनकी फिल्मों के प्रदर्शन हुए । प्रमुख रूप से तिग्मांशु धूलिया हिमानी शिवपुरी इश्तियाक खान चार्ल्स थॉमसन वरिष्ठ मेहमान पत्रकार गिरिजा शंकर निर्देशक मसीमिलीयानो मोजेटो निर्देशक अजय चिटनिस आदि।

नोट: फेस्टिवल में प्रतिदिन प्रात: 9:00 बजे से रात 9:00 बजे तक देश विदेश की ख्यातिलब्ध फिल्मों को दर्शकों के लिए नि:शुल्क प्रदर्शित किया गया और फिल्म के समापन पर दर्शकों से फिल्म के कलाकार निर्देशक से संवाद करने का अवसर भी प्राप्त हुआ । 

नोट : आजमगढ़ के गणमान्य अतिथियों सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ साथ बड़े पैमाने पर दर्शकों ने 3 दिवसीय फिल्म उत्सव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया व 5वें आजमगढ़ अंतराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल को खूब सराहा अपने पंसदीदा अभिनेताओं संग सेल्फी लेने की मची रही होड़ । सूत्रधार सचिव अभिषेक पंडित ने सभी सहयोगियों को उनके फिल्म फेस्टिवल में दिल से सहयोग हेतु धन्यवाद दिया तथा अंगवस्त्र देकर सभी को सम्मानित किया । आजमगढ़ अंतरराष्ट्रीय फिल्म का समापन। 5 वां आजमगढ़ अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह। फिल्म फेस्टिवल की संयोजक रंगकर्मी ममता पंडित । अध्यक्ष डा. सी.के. त्यागी ।

फिल्म उत्सव का विवरण इस प्रकार रहा – शुरुवात : रविवार 18 फरवरी 2024 सुबह 10.30-12.30 सारदेनिया इटली के लाइफ आफ्टर आयल अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह की फिल्मों का प्रदर्शन | स्थान साई इंटरनेशनल स्कूल, आजमगढ़ दोपहर 12:30 फेस्टिवल डायरेक्टर मासीमिलियानो माजोटा और सहायक निदेशक सिजिया घानी से संवाद भोजन अवकाश 01:30 से 2:30 दोपहर 2.30-5.30 इटली के लाइफ आफ्टर आयल अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह की पर्यावरण और मानवाधिकार पर आधारित फिल्मों का प्रदर्शन । चाय अंतराल 5.306.00 सायं 6.00 बजे 5 वें आजमगढ़ अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध फिल्म निर्देशक लेखक और अभिनेता - तिग्मांशु धूलिया । विशेष अतिथि - चार्ल्स थाम्सन (आस्ट्रेलिया) मासीमिलियानो माजोटा और सिंजिया घानी (इटली) शाम 7.00 9.00 बजे उद्घाटन फिल्म 'राग देश' का प्रदर्शन । निर्देशक तिग्मांशु धूलिया। यह फिल्म आजादी की लड़ाई में शामिल नेताजी । सुभाष चन्द्र बोस की इंडियन नेशनल आर्मी (आजाद हिन्द फौज) के तीन प्रमुख कमांडरों पर ब्रिटिश सरकार द्वारा दायर मुकदमें के बहाने भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अनछुए पहलुओं को सामने लाती है । रात्री 9.00 9.30 फिल्म के निर्देशक तिग्मांशु धूलिया से संवाद । सोमवार 19 फरवरी 2024 सुबह 10.30-11.30. तिग्मांशु धूलिया की फिल्म बारिश और चाउमिन ' का प्रदर्शन 11.30-01.30 सुप्रसिद्ध फिल्म निर्देशक तिग्मांशु धूलिया की मास्टर क्लास और उनसे बातचीत । भोजन अवकाश 01.30 02.30 दोपहर 2.30-3.30 सुप्रसिद्ध अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी की शार्ट फिल्मों का प्रदर्शन । सायं 03.30-04.30 हिमानी शिवपुरी की मास्टर क्लास और उनसे संवाद । चाय अवकाश सायं 04.30-05.30 सायं 05.30-06.00 शार्ट फिल्म' मंझधार' का प्रदर्शन। निर्देशक दीपक तिवारी। कलाकार- ओमकार दास मानिकपुरी ( नत्था), रेखा चौधरी ।
सायं 06.00 06.30 फिल्म पर निर्देशक और कलाकारों से बातचीत । सायं 06.30-08.30 आस्ट्रेलिया के चार्ल्स थाम्सन की फिल्म 'गाय हमारी माता है (निर्देशक शुजा अली) का प्रदर्शन । सायं 08.30-09.30 चार्ल्स थाम्सन से बातचीत । अंतिम दिन मंगलवार 20 फरवरी 2024 सुबह 10.30-11.30 सुप्रसिद्ध लेखक पंकज दूबे की शार्ट फिल्म 'मराठा मंदिर सिनेमा' का प्रदर्शन और बातचीत। औरतों के अधिकारी पर अजय चिटनिस की फिल्म 'पायल चावला द माईंड दैट मैटर्स का प्रदर्शन और बातचीत । भोजन अवकाश दोपहर 01.30 02.30 दोपहर 02.30-03.00 सरदार भगत सिंह और दलित जमादार मोंगा के रिश्तों पर अमेरिका की केतकी पांडे की फिल्म द लास्ट मील का प्रदर्शन और बातचीत । मुख्य कलाकार इश्तियाक खान, सारिका सिंह दोपहर 03.00 05.00 सुप्रसिद्ध अभिनेता इश्तियाक खान की मास्टर क्लास और उनसे संवाद । सायं 05.00-05.30 चाय अवकाश ।
सायं 05.30-07.30 फेस्टिवल की समापन फिल्म 'द्वंद्व' ( निर्देशक इश्तियाक (खान) का प्रदर्शन और बातचीत । सायं 07.30-08.30 पांचवें आजमगढ़ अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह का समापन ।

और नया पुराने