आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आजमगढ-सगड़ी विकास खंड अजमतगढ़ के मॉडल गांव सोकहना खालसा में मंगलवार को प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा ने डिजिटल ग्राम सचिवालय का फीता काटकर किया उद्घाटन। 21 लाख की लागत से बन के तैयार मिनी सचिवालय में केंद्र और राज्य की सभी योजनाओं की जानकारी, वृद्धा,विधवा,दिव्यांग पेंशन,आय, जाति,निवास प्रमाण पत्र,परिवार रजिस्टर की नकल,सरकारी योजनाओं के आवेदन फार्म भरने की सुविधा रहेगी। पंचायत भवन उद्घाटन के बाद प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा ने कहा कि इस डिजिटल मिनी सचिवालय के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी और फार्म भरने की सुविधा तो मिलेगी ही साथ ही इसमें स्थापित लाइब्रेरी से युवाओं को पढ़ने में भी काफी मदद के लिए मिलेगी।
जिससे उन्हें रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि दो हजार आबादी वाले इस गांव में आरआरसी सेंटर तैयार हो रहा है। स्वच्छ पेयजल के लिए टंकी का कार्य निर्माणाधीन है। बदल रहे पर्यावरण को ठीक करने के लिए हम सबका दायित्व है कि साफ सफाई रखें। उन्होंने ग्राम पंचायत के सभी ग्राम वासियों से अनुरोध किया कि अब तक जिन गरीबों का जॉब कार्ड धारक,दिव्यांग, अनुसूचित जाति,महिला मुखिया के परिवार के पास शासकीय अथवा अपना शौचालय नहीं है। ऐसे लोग ऑनलाइन फॉर्म डाल कर आवेदन करें। में तत्काल उन्हें शौचालय के लिए धन आवंटित करूंगा। ताकि पूरे ग्राम पंचायत में एक व्यक्ति भी खुले में शौच न करें। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुनीता देवी ने कहा कि मेरे गांव में विकास के दर्जनों काम चल रहे हैं। मिनी सचिवालय के बन जाने से ग्रामीणों को अनेक सुविधाएं गांव में ही मिलने लगेगी। उन्होंने इस अवसर पर आए सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एडीओ सुभाष चन्द्र शर्मा,पंचायत सचिव प्रदीप कुमार उपाध्याय,कमलेश कुमार,प्रधान प्रतिनिधि रामनाथ यादव,महेंद्र यादव,अमरदीप शर्मा,अनिल सिंह,पवन यादव,अभिषेक प्रभाकर सहित ग्राम पंचायत के लोग मौजूद रहें।