आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़: सत्य प्रकाश सिंह को 27 फरवरी 2024 को डॉ भीमराव अम्बेडकर अंतराष्ट्रीय केंद्र जनपथ रोड दिल्ली में "राष्ट्रीय कबीर कोहिनूर सम्मान समारोह में " फिल्म अभिनेता/निदेशक सत्य प्रकाश सिंह को कबीर कोहिनूर सम्मान से सम्मानित किया गया । यह सम्मान सत्य प्रकाश सिंह को सिनेमा में शानदार अभिनय और योगदान के लिए दिया गया।
आजमगढ़ का लाल दिल्ली में सम्मान प्राप्त कर पूरे जनपद ही नही अपितु पूर्वांचल का नाम रोशन किया है।अखिल भारतीय कबीर मठ, सतगुरु कबीर आश्रम सेवा संस्थान, बड़ी खाटू नागौर राजस्थान द्वारा आयोजित इस समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान करने वाले विभूतियों को सम्मानित किया गया। गौरतलब हो कि सत्य प्रकाश सिंह 25 साल से अभिनय का लोहा मनवा रहे हैं। आजमगढ़ सगड़ी तहसील के बैरीडांड़ गाँव निवासी सत्य प्रकाश सिंह को अब तक उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड मिल चुका है । जिले और प्रदेश के तमाम लोगों द्वारा बधाइयों का ताँता लगा हुआ है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णन,धरा धाम प्रमुख ,मानद कुलपति सौहार्द शिरोमणि डा सौरभ,महामंडलेश्वर संपूर्णानंद सरस्वती,आचार्य पंकज कृष्ण, डा.नानक दास महाराज, डा अभिषेक कुमार की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।