आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
आजमगढ-सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कस्बा में पत्रकार के घर पर पितृशोक पर पहुंच कर नगर विकास व ऊर्जा मंत्री ने दी सांत्वना।जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार में नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने सोमवार की रात्रि में लगभग 8:00 बजे जीयनपुर नगर पंचायत में भारत समाचार के वरिष्ठ पत्रकार सुधीर सिंह के खानगाह बहरामपुर में स्थित घर पर पहुंचकर पितृशोक पर संवेदना व्यक्त कर ढांढस बंधाया विदित हो वरिष्ठ पत्रकार सुधीर सिंह के पिता हवलदार सिंह उम्र लगभग 67 वर्ष 10 फरवरी दिन शनिवार को देहावसान हो गया जिसके बाद उनके घर पर शोक संवेदना व्यक्त करने वाले लोगों का तांता लग गया जिसमें जनपद के विधायक सहित क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य लोगों ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की वही नगर विकास व ऊर्जा मंत्री के साथ नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव,मुकुल राय,रजनीश राय, राहुल,आलोक सिंह,अमित पटवा सहित दर्जनों की संख्या में लोग मौजूद रहे।