Breaking News

अहरौला: चोरी गये जेवरात व नकदी के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना – अहरौला

आज़मगढ़: पूर्व की घटना का विवरण- दिनांक 01.03.2024 को वादिनी मुकदमा नीतू शर्मा पत्नी सुरेश शर्मा  ग्राम मुबारकपुर  थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ ने थाना अहरौला पर लिखित तहरीर दिया कि घर मे ताला बन्द करके मै बारात मे चली गयी कि उसी दौरान अज्ञात चोरो ने मेरे घर के दरवाजे का ताला तोड़कर कान कि झुमकी , चाँदी का पायल व 4000 रुपये चुरा ले गये है आज सुबह  06.00 बजे जब बारात से मै वापस आयी तो देखी कि मेरे घर मे चोरी हो गयी है के सम्बंध मे दाखिला तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 85/24 धारा 457/380 बनाम 1. अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया।
 विवेचना के क्रम मे अभियुक्त धर्मवीर पुत्र रामधारी निवासी ग्राम निजामपुर  थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया तथा अभियुक्त के कब्जे से बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 411 भादवि की बढोत्तरी की गयी। 


गिफ्तारी का विवरण- दिनांक 02.03.2024 को व0उ0नि0 कुलदीप सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त धर्मवीर पुत्र रामधारी निवासी ग्राम निजामपुर  थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ को पड़री पुलिया के पास से समय करीब 12.30 बजे हिरासत पुलिस लिया गया गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया। 

और नया पुराने