आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना – तरवां
आज़मगढ़: पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण – वादिनी मुकदमा थाना तरवां जिला आजमगढ ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी कि विपक्षी इरशाद अली उर्फ दीपक पुत्र शौकत अली ग्राम ऐरा कला थाना तरवां जनपद आजमगढ द्वारा वादिनी मुकदमा के साथ तीन वर्षो से शादी का झासा देकर शारिरीक सम्बन्ध बनाया गया, वादिनी द्वारा शादी करने को कहने पर शादी से इन्कार करना तथा वादिनी द्वारा इरशाद उर्फ दीपक के घर उलाहना देने गयी तो उसके परिवार वालो द्वारा गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में दिनांक 29.02.24 को थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 69/24 धारा 376/504/506 भादवि बनाम 1. इरशाद अली उर्फ दीपक पुत्र शौकत अली 2.शौकत अली पुत्र कहमतुल्लाह 3.जहरुन बानो पत्नी शौकत अली निवासीगण ग्राम ऐरा कला थाना तरवां जनपद आजमगढ के विरुद्ध पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार द्वारा सम्पादित किया जा रहा है । विवेचना प्रचलित है ।
गिरफ्तारी का विवरण
दिनांक 04.03.24 को थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त इरशाद अली उर्फ दीपक पुत्र शौकत अली ग्राम ऐरा कला थाना तरवां जनपद आजमगढ को कंचनपुर बाजार से समय करीब 06.30 बजे नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान किया गया।