आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- फूलपुर
आज़मगढ़: पूर्व की घटना– दिनांक 14-02-2024 को वादिनी मुकदमा द्वारा लिखित दिया गया कि अभियुक्त सुनील यादव पुत्र लालचंद्र यादव निवासी खुरासो थाना फूलपुर आजमगढ़ वादिनी के घर में कूदने का प्रयास कर रहा था मना करने पर फोन करके गाली- गलौज करने लगा जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 72/24 धारा 504/506 भादवि0 पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।
➡ दौरान विवेचना मुकदमा उपरोक्त में धारा 354(ख)/354 /427 भादवि व धारा 7/8 पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी।
गिरफ्तारी का विवरण– दिनांक 06-03-2024 को उ0नि0 गौतम कुमार सरोज मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त सुनील यादव पुत्र लालचन्द यादव सा0 खुरासो थाना फूलपुर आजमगढ़ को उसके घर ग्राम खुरासो से समय करीब 14:05 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया गया।