Breaking News

बाइक चोरी की आरोपित को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

थाना- जीयनपुर

आजमगढ-जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा में घर के सामने से चोरी हुई बाइक के आरोपित को जीयनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार बाइक बरामद।जानकारी के अनुसार जीयनपुर कस्बा में 17 अप्रैल दिन सोमवार को शाम 3:30 बजे जामेतूल बनात मोहल्ला में घर के सामने बाइक खड़ी कर लाक कर जयहिंद जायसवाल पुत्र कोमल जायसवाल घर में चलें गये कुछ देर बाद देखा बाइक गायब थी। अगले दिन जीयनपुर कोतवाली पर पहुंचकर अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बाइक चोरी की तहरीर पर जीयनपुर पुलिस ने अज्ञात पर धारा 379 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच एस आई विजय गौड़ को सौंप दी वहीं आजमगढ़ मुख्यालय पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक को पकड़ा जिसके बाद जीयनपुर पुलिस ने बाइक को कब्जा में लेकर थाने ले आई वहीं विवेचना में एस आई विजय गौड़ ने अरविंद यादव पुत्र दुबरी यादव निवासी मनचोभा का नाम प्रकाश में आया और विवेचक ने धारा 411 की वृद्धि कर सोमवार को पुलिस बल के साथ मनचोभा गांव में घर से सुबह 8.15 बजे बाइक चोर को एस आई विजय गौड़ ने गिरफ्तार कर लिया।

और नया पुराने