Breaking News

पूर्व प्रधानाचार्य की मनाई गई तीसरी पुण्यतिथि।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: अजमतगढ़ विकासखंड के भरौली गांव में पूर्व प्रधानाचार्य रामवृक्ष राम की तीसरी पुण्यतिथि सोमवार की रात्रि में मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य के छोटे पुत्र शिक्षक अरविंद कुमार ने किया। जिसमें क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने घर पर पहुंचकर पूर्व प्रधानाचार्य के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। लोगों ने उनके कर्मों को याद किया। और उपस्थित लोगों से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया।
बड़े पुत्र विनोद कुमार प्रधानाचार्य गांधी इंटर कॉलेज प्रयागराज ने कहा कि हमारे पिता आजीवन दवे कुचले शोषित समाज के बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते रहे ।और हर संभव मदद करते रहे ।सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेते रहे। श्रद्धांजलि सभा के बाद भोज का भी आयोजन किया गया था। जिसका लोगों ने आनंद लिया।
इस अवसर पर अरविंद कुमार, विनोद कुमार, लालती देवी, सुर्यनाथ यादव प्रधान, डॉक्टर नंदलाल भारती रतन चंद, राम सिंह पटेल आशा देवी सुमन अरविंद जायसवाल, जगदीश, हरिकेश मिश्रा, अनिल मिश्रा ,कमल नयन यादव, विमल प्रकाश, सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

और नया पुराने