आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़। अखिलेश यादव और धर्मेंद्र यादव ही जनता के भगवान हैं संविधान के माध्यम से जनता की दशा और दिशा को बदलेंगे। उक्त बातें सोमवार को देर रात्रि जन चौपाल कार्यक्रम के आयोजक राम सिंह पटेल वरिष्ठ नेता सपा ने मैना देवी इंटर कॉलेज रोहुआर बैदौली के प्रांगण में जन चौपाल कार्यक्रम में कहा। जन चौपाल कार्यक्रम में सगड़ी विधानसभा क्षेत्र से लगभग 5000 की संख्या में लोग जुटे हुए थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भुत पुर्व शिक्षक नान्हक सिंह पटेल ने किया। संचालन सत्य प्रकाश सिंह ने किया।
सदर लोकसभा प्रत्याशी समाजवादी पार्टी धर्मेंद्र यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार पिछड़ो और दलितो अल्पसंख्यकों के साथ भेद भाव कर रही है संविधान को समाप्त कर मानवादी व्यवस्था को लागू करना चाह रही है। जिसको हम लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे।
नौकरी के लिए युवा बेरोजगार होकर रोड पर घूम रहे हैं क्योंकि सभी परीक्षाओं का पेपर परीक्षा से पहले ही लीक हो जा रहा है जिससे युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है भाजपा सरकार केवल धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है जनता को 5 किलो राशन देकर भ्रमित किए हुए हैं सरकार 300 आईएस की नियुक्ति डायरेक्ट सीडी के माध्यम से किया है। जिसमें पिछड़े दलित और अल्पसंख्यक नहीं है जनता को या सरकार से पूछना चाहिए। समाजवादी सरकार आने पर हर महिलाओं को ₹3000 महीना पेंशन देने का काम हम करेंगे अग्निवीर भर्ती परीक्षा को खत्म करेंगे।
सगड़ी विधायक डॉक्टर न सिंह पटेल ने कहा कि सरकार संविधान को समाप्त करना चाह रही है संविधान को बचाने के लिए जनता इंडिया गठबंधन को वोट करें। नौकरियों में वर्तमान सरकार आरक्षण को समाप्त कर रही है। आरक्षण के साथ खिलवाड़ कर रही है यह सरकार दलित पिछड़े और अल्पसंख्यकों की विरोधी सरकार है।
इस अवसर पर जयराम सिंह पटेल पूर्व प्रत्याशी सगड़ी ,अभय नारायण सिंह पटेल पूर्व विधायक सगड़ी ,विद्यासागर सिंह पटेल, मनोज राजभर सुर्यनाथ यादव जिला पंचायत सदस्य महुला,राम शब्द यादव, श्रीकांत पटेल संतोष पटेल सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।