आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
एटीएम कैश बॉक्स से पैसा चुराने के लिए की गई तोड़ फोड।
आजमगढ़: नगर पंचायत जीयनपुर में लगे वाटर एटीएम से पैसा निकालने के चक्कर में शरारती तत्वों ने कैश बॉक्स और सप्लाई बॉक्स को तोड़ दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव ने बुधवार को कार्रवाई करने के लिए जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी है।
कोतवाली में तहरीर देकर नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि नगर पंचायत की सीमा अंतर्गत मोहल्ला जामेतुलबनात नगर में कोईरिया का पोखरा, मोहल्ला आदर्श ताल गहबड और मोहल्ला नौसहारा में लद्धा शाह की मजार के पास वाटर एटीएम मशीन लगाई गई है। उक्त मशीनों को 13 मई को अज्ञात लोगों द्वारा तोड़ दिया गया है।जिससे लोगों के सामने पानी पीने की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। संबंध में आवश्यक कार्यवाही किया जाना नितांत आवश्यक है।पुलिस कार्रवाई में जुटी है।हालांकि इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं है।