आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
मोमेंटो प्रशस्ति पत्र व प्रोत्साहन राशि देकर किया सम्मानित।
आज़मगढ़: रौनापार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खोजौली ग्राम प्रधान अशोक वर्मा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रथम आने वाले तीन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। सोमवार देर शाम को प्राथमिक विद्यालय के पास हनुमान मंदिर के प्रांगण में कथा पूजा के उपरांत काजल हाई स्कूल ,गरिमा पटेल इंटरमीडिएट शाहिद तीन छात्राओं को फूल माला बनाकर व मोमेंट व प्रशस्ति पत्र और प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान अशोक वर्मा ने कहा कि ग्राम पंचायत में हाई स्कूल व इंटर मीडिएट में जो भी बच्चा प्रथम आएगा उसको हर वर्ष मेरी तरफ से सम्मानित किया जाएगा जिस गांव के बच्चों का मनोबल बढे।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान रीमा वर्मा ,अखिलेश, सुभाष पटेल प्रधान ,अरुण पटेल प्रधान ,दिनेश पटेल ,राम जीवन, हरिहर पटेल, मनु पाल, विजय जायसवाल, मनोज कुमार ,बृजेश कुमार, सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।