Breaking News

किसान का बेटा बना इसरो का वैज्ञानिक।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

घर एवं गांव में खुशी की लहर बधाई देने वालों का लगा तांता।

शिक्षा और मेहनत के बल पर कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है - डा० एच एन सिंह पटेल (विधायक सगड़ी)

आज़मगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र के चकलालचंद गांव निवासी किसान सुभाष यादव के पुत्र विवेक सिंह यादव इसरो में वैज्ञानिक पद पर चयनित हुए हैं। जानकारी मिलते ही परिजनों और गांव में खुशी की लहर है। 
विवेक सिंह यादव के पिता सुभाष यादव किसान हैं,  माता आभा यादव गृहणी हैं। बहन ऋषु यादव लेखपाल हैं।
विवेक सिंह यादव की प्राथमिक पढ़ाई गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय चकलालचंद में हुई है। हाई स्कूल और इंटर की पढ़ाई स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज मालटारी की है। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज आजमगढ़ से बीटेक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद 2 साल तक वैज्ञानिक के लिए तैयारी की। प्रथम प्रयास में ही इन्होंने सफलता हासिल की। इसरो में वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र भारत सरकार के वैज्ञानिक पद पर चयन हुआ है।14 फरवरी को तिरुवनंतपुरम केरल में पदभार ग्रहण करेंगे । विवेक सिंह यादव ने इसका श्रेय अपने माता-पिता गुरुजनों को दिया। आगे उन्होंने कहा अगर कोई लक्ष्य बनाकर मेहनत की जाए तो सफलता जरूर मिलती है। चकलालचंद में घर पर स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सगड़ी विधायक डा० एच एन सिंह पटेल ने कहा किसान के बेटे ने इसरो में वैज्ञानिक बनकर यह साबित कर दिया कि मेहनत और शिक्षा के बल पर कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। इससे और लोगों को सीख लेने की जरूरत है। इस दौरान  विवेक सिंह यादव का विधायक डा० एच एन सिंह पटेल, अंबिका यादव, रामेंद्र यादव, जयराम सिंह पटेल जगदीश यादव, विमल प्रकाश, अनिल मिश्रा, तेजप्रताप राय, धीरेंद्र पांडेय, हवलदार यादव, अभिराज भारती,  विजय पटेल , रविंद्र यादव, सुनील सिंह, विष्णु सहाय, रामानंद सिंह ,महेंद्र यादव, जयराम सिंह, डॉ बंगाली, मनोज मौर्य, महातम यादव, राजदेव सिंह, डॉक्टर प्रेमचंद यादव, डॉक्टर दान बहादुर यादव, डॉ राम अवध यादव, पूर्व प्रधान राजबली यादव ,अशोक राय, उमेश यादव, राजनंदन पाठक आदि लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया।

और नया पुराने