Breaking News

स्वराज विद्यापीठ में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ।


प्रयागराज।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

प्रयागराज: राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तहत सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन स्वराज विद्यापीठ में किया गया, जिसका उद्घाटन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र कुमार मिश्र की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर टीम लीडर मयंक मिश्र ने लक्ष्य गीत गाकर कार्यक्रम का शंखनाद किया। यह शिविर 5 मार्च से 11 मार्च 2025 तक आयोजित किया जाएगा, जिसे NSS इकाई संख्या-09 द्वारा आयोजित किया गया है।
राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) का मुख्य उद्देश्य युवाओं को समाज सेवा में सक्रिय रूप से भागीदार बनाना है, ताकि वे देश के विकास में अपनी भूमिका निभा सकें। इस शिविर में, बच्चों को विभिन्न सामाजिक और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभाओं का विकास करने का अवसर मिलेगा। साथ ही, बच्चों ने राजनीति, समाज सेवा, और सामाजिक मुद्दों पर गहरी चर्चा की और अपने विचारों को व्यक्त किया।आज के शिविर में बच्चों ने विभिन्न मुद्दों पर डिबेट की और रचनात्मक कार्यों में भाग लिया। कुछ बच्चों ने समाज सेवा के तहत मलिन बस्तियों और झुग्गी-झोपड़ियों में हो रही समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान यह भी देखा गया कि युवाओं में बढ़ती आत्महत्या की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त की गई और इस समस्या को हल करने के लिए उपायों पर विचार किया गया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र कुमार मिश्रा ने आरटीआई (सूचना का अधिकार) के महत्व पर विस्तृत उद्बोधन दिया। इसके बाद, बच्चों ने इस विषय से जुड़े प्रश्न किए और इस मुद्दे को बेहतर तरीके से समझने की कोशिश की। इस अवसर पर डॉ. प्रशांत, मानव विज्ञान के प्रोफेसर जो मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को मानव के विकास, विचार, और व्यवहार के बारे में जागरूक किया। उन्होंने समाज में मौजूद तमाम विकारों से जूझ रहे लोगों को समझने और उनकी मदद करने के लिए प्रेरित किया। यह शिविर युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जिसमें वे न केवल अपनी सोच और रचनात्मकता को निखार सकते हैं, बल्कि समाज सेवा के महत्व को भी समझ सकते हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना के इस प्रयास से छात्रों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास होगा और वे एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपना योगदान दे सकेंगे। वही स्वयंसेवकों में टीम लीडर मयंक मिश्र के साथ अभिनय कुमार आदित्य सिंह अमरनाथ कुमार अमित कुमार अंकित पांडे अंकित यादव अनुज जायसवाल आयुष्मान वर्मा विपिन कुमार यादव बृजमोहन तिवारी चिंटू कुमार दीपेंद्र कुमार दुष्यंत सिंह गौरव सिंह हिमांशु सिंह मणि शंकर प्रदीप कुमार प्रकाश कुमार राम शंकर कुमार रवि चौधरी सौरभ यादव शशांक सिंह यादव शिवम तिवारी शिवेंद्र बहादुर सुमित सरोज सूरज कुमार मौर्य उत्कर्ष शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।

और नया पुराने