तिरंगे के सम्मान में उठी जनलहर, सगड़ी की धरती गूंज उठी "भारत माता की जय" के नारों से


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़, सगड़ी। देशभक्ति की भावना जब जोश बनकर सड़कों पर उतरती है, तो दृश्य अद्भुत होता है। ऐसा ही नज़ारा शुक्रवार की सुबह जीयनपुर में देखने को मिला, जब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तिरंगा सम्मान यात्रा का भव्य आयोजन कर एक नई मिसाल कायम की।
यह ऐतिहासिक यात्रा पूर्व विधायक वंदना सिंह के आवास से आरंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई सती पोखरा तक पहुँची। इस दौरान आकाश में गूंजते भारत माता के जयकारे, हाथों में लहराता 30 फीट लंबा तिरंगा और लोगों के चेहरों पर राष्ट्रभक्ति की चमक—सब मिलकर एक अविस्मरणीय क्षण बना गए।
"ऑपरेशन सिंदूर" के वीर जवानों को समर्पित यह यात्रा, भारत की हर माँ, हर बहन और हर बेटी की जीत का प्रतीक बन गई।
इस मौके पर भाजपा नेता संतोष सिंह ने कहा कि "हमने बीते दिनों देश का सामर्थ्य देखा है—सीमा पर सेना का पराक्रम और देश के भीतर जनता का समर्थन—यही भारत की असली ताकत है। यह तिरंगा यात्रा हर उस दिल को सलाम है, जो देश के लिए धड़कता है।"
भव्य यात्रा के पूर्व भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। यात्रा में संतोष सिंह टीपू, दिवाकर सिंह, मनोज श्रीवास्तव, विवेक सिंह सोनू, नागेंद्र यादव, वंशगोपाल सिंह, राजबहादुर सिंह, नीरज राय, दीपक राय, संजय कुमार, ज्ञानेंद्र मिश्रा, संजय पाठक, प्रेमभूषण सिंह, जयप्रकाश सिंह, सुब्बान खान, पुरुषोत्तम यादव, आलोक चौरसिया, कैलाश राय, चंद्रशेखर सिंह पप्पू, अंजना सिंह, नीरज मिश्रा और हिमांशु जायसवाल समेत भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
तिरंगे की शान में निकली यह यात्रा एक बार फिर यह याद दिला गई—हम भारतीय हैं, और तिरंगा हमारी आत्मा है।

और नया पुराने