Breaking News

चुनाव जीतने के बाद बसपा विधायक बंदना सिंह ने क्षेत्र का लिया जायजा।

आजमगढ़।

सगड़ी ।

जीत के बाद पहुंची पतालनाथ मंदिर, किया जीत का आभार व्यक्त, क्षेत्र की सेवा का लिया संकल्प।

पहुंची- पति के साथ मारे गए स्व० भरत राय के आवास, परिवार को दी सांत्वना, हर संभव मदद का दिया आश्वासन।

क्षेत्र में काम बोलेगा नहीं, काम दिखेगा- बंदना सिंह।

बसपा विधायक बन्दना सिंह ने चुनाव जीतने के बाद आज पहले दिन पाताल नाथ मंदिर पर आशीर्वाद लेने के बाद अपने विधान सभा क्षेत्र का दौरा किया,  इन्होंने मऊ कुतुबपुर, चांदपट्टी, करमैनी, रौनापार, हैदराबाद, खरैलिया ढाला, सोंनबुजुर्ग, सिकंदरपुर, इमिलिया, देउरपुर, अजमतगढ़ आदि गाँवो का दौरा किया, दौरे के दौरान कार्यकर्ताओ ने बंदना सिंह का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत भी किया।
इसी क्रम में बन्दना ने कुरहंस पहुँच कर वहाँ के आचार्य जी का आशीर्वाद भी लिया।

विधानसभा सगड़ी के चुनाव जीतने के बाद, बसपा विधायक बंदना सिंह ने क्षेत्र का औपचारिक भ्रमण किया तथा लोगों से मुलाकात कर, विश्वास दिलाया कि- आने वाले कल, सगड़ी क्षेत्र को हर स्थिति में विकसित करुँगी। इस अविकसित क्षेत्र में अब "काम नहीं बोलेगा", वरन- काम दिखेगा, यह मेरी प्रतिज्ञा है। समाज,  जो यह सोचते है कि- महिलाएं असक्त होती है, मै इस मिथक को बदल कर ही रहूंगी। ईश्वर मुझे क्षमता दे और हमारी क्षेत्रीय जनता हमें विकास के काम में सहयोग करे, क्षेत्र के विकास के लिए हम निरंतर प्रयास करेंगे। भेद भाव चुनाव के पहले होता है , बाद में नहीं। इस विकास की गति में, न मेरे लिए कोई अपना होगा, न कोई पराया। सब का विकास समान रूप से ,समान गति से होगा पर- मेरी प्राथमिकता सब से पहले उन जरुरत मंद गरीबो के लिए रहेगी, जिन्हें रोटी, कपडा, दवा, शिक्षा और मकान उपलब्ध नहीं है। इस के अतिरिक्त- सड़क व बिजली भी मेरी प्राथमिकता में रहेगी।
इस भ्रमण में नागेंद्र यादव, अरुण कुमार सिंह उर्फ मंटू सिंह, केशव सिंह, चंद्रकांत सिंह, राकेश सिंह, कैलाश यादव, रमाकांत चौहान, मूरत निषाद, सतीश राय आदि लोग साथ रहे।

रिपोर्ट- डॉ० तपन कुमार पांडेय
आर्टिकल राइटर
ब्यूरो आजमगढ़

crimemukhabir.blogspot.in

फेसबुक-
https://www.facebook.com/cmnews.crimemukhbir

ब्यूरो आजमगढ़।

सी एम न्यूज़ में आप भी अपने लेख एवं खबरें दे सकते हैं ।

Publish By - वीर सिंह 
9582008479  

और नया पुराने