सगड़ी में "तिरंगा यात्रा" का आयोजन, भारतीय सेना को सलाम


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

सगड़ी (आजमगढ़): ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता को समर्पित "तिरंगा यात्रा" का आयोजन आगामी 23 मई 2025 को सुबह 8 बजे सगड़ी विधानसभा में किया जा रहा है। यह आयोजन भारतीय सेना के शौर्य, बलिदान और पराक्रम को सम्मान देने के उद्देश्य से हो रहा है।
कार्यक्रम का एकत्रीकरण स्थल सेंट जेवियर्स स्कूल से प्रारंभ होकर मुबारकपुर तिराहे तक रहेगा। इस यात्रा का नेतृत्व पूर्व विधायक बंदना सिंह करेंगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भारी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
इस यात्रा के माध्यम से भारतीय जवानों और उनके परिवारों का मनोबल बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सेना के शीर्ष अधिकारियों की तस्वीरें भी शामिल हैं, जो इस अभियान की गरिमा और राष्ट्रीय महत्व को दर्शाती हैं।

और नया पुराने